सेनानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न, डॉ. शकुंतला जितपुरे बनीं ज़िला अध्यक्ष

सेनानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न, डॉ. शकुंतला जितपुरे बनीं ज़िला अध्यक्ष
बिलासपुर | 6 जुलाई 2025

Edited By : गणपत चौहान
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 06,2025

देशभर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन, नई दिल्ली के आह्वान पर प्रत्येक माह के पहले रविवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले सेनानियों के स्मरण कार्यक्रम की कड़ी में आज बिलासपुर में गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेनानी स्व. स्वराज प्रसाद त्रिवेदी, स्व. कुंज बिहारी चौबे एवं स्व. रामचरण साहू की जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम स्थानीय अशोक नगर स्थित डॉ. शकुंतला जितपुरे के निवास पर सम्पन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी नई नियुक्ति

संगठन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल ने सेनानी स्व. रामचरण साहू की सुपुत्री डॉ. शकुंतला जितपुरे को बिलासपुर ज़िला अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सेनानियों के बलिदानों की स्मृति को जीवित रखना आज के समाज की नैतिक ज़िम्मेदारी है। सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है, आवश्यकता है संगठित प्रयासों की।

Photo credit Telegraph Times

सेनानियों की जयंती पर प्रेरणादायी वक्तव्य

सभा में उपस्थित पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जो इस कार्यक्रम के संयोजक भी हैं, ने बताया कि यह आयोजन सेनानियों के सम्मान में नियमित रूप से हर माह किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्व. स्वराज प्रसाद त्रिवेदी (105वीं जयंती) एक राष्ट्रीय पत्रकार, कवि, साहित्यकार एवं सूचना प्रसारण विभाग के सेवानिवृत्त उपसंचालक थे। स्व. कुंज बिहारी चौबे (120वीं जयंती) भारत छोड़ो आंदोलन के सत्याग्रही, कवि व साहित्यकार थे, जबकि स्व. राम चरण साहू विनोबा भावे आंदोलन से जुड़े हुए प्रतिष्ठित सेनानी रहे।

भावभीनी श्रद्धांजलि और भविष्य की योजनाएं

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष डॉ. शकुंतला जितपुरे ने उपस्थितजनों का आभार प्रकट करते हुए संगठन के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। इस मौके पर 90 वर्षीय वीरांगना श्रीमती राम बाई साहू का विशेष सम्मान किया गया।

सभा में सेनानी परिवार के सदस्यों डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. उषा किरण बाजपेयी, श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, डॉ. शिवनाथ श्रीवास, राम नारायण पटेल, सतीश तिवारी, तनीषा तिवारी, काव्या चौधरी सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

वृक्षारोपण के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी उत्तराधिकारी सदस्यों ने “माँ के नाम एक नीम का वृक्ष” लगाकर बृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। साथ ही, राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में सतत सेवा देने की योजना पर भी विस्तृत विचार हुआ।

अगली बैठक आगामी 4 अगस्त को सेनानी सदस्य बाबा ई. रमेंद्रराव जी के निवास पर आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं आभार डॉ. रश्मि जितपुरे ने व्यक्त किया।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...