सेटेलाइट हॉस्पिटल शिलान्यास पर जन चेतना समिति ने डिप्टी सीएम दिया कुमारी का किया भव्य स्वागत
Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अप्रैल 30, 2025
जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के झोटवाड़ा स्थित पूर्व पंचायत समिति परिसर में 100 बेड के नवीन सेटेलाइट हॉस्पिटल का शिलान्यास हुआ। यह अस्पताल राजस्थान बजट 2024-25 में स्वीकृत हुआ था। शिलान्यास अवसर पर डिप्टी सीएम आदरणीय दिया कुमारी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और चुनाव के समय किए गए वादे को निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
यह अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान प्राथमिक, माध्यमिक और विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे विद्याधर नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जयपुर के बड़े सरकारी अस्पतालों पर निर्भरता से राहत मिलेगी।
शिलान्यास समारोह के दौरान जन चेतना समिति के सदस्य अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा डिप्टी सीएम दिया कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आमजन ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।