सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन के ठोस कदम

सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन के ठोस कदम
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्तरीय स्वच्छता एवं जन-जागरूकता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

| नरेश गुनानी

जयपुर, 14 दिसम्बर।
सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। सुशासन सप्ताह से पूर्व वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 14 दिसंबर 2025 को राज्यव्यापी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विविध स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ संपन्न हुईं।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

इसी क्रम में जिला परिषद जयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा में किया गया। कार्यक्रम में विधायक बगरू कैलाश वर्मा, जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन गुप्ता, विकास अधिकारी ज्योति प्रजापति एवं सरपंच हनुमान चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद जयपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा ग्राम पंचायत महापुरा स्थित राधा स्वामी मंदिर के समीप व्यापक साफ-सफाई एवं श्रमदान किया गया। इस दौरान क्षेत्र में फैले कचरे, प्लास्टिक अपशिष्ट, खाली पानी की बोतलों सहित अन्य गंदगी को एकत्र कर हटाया गया तथा समस्त कचरे को आरआरसी (RRC) सेंटर भेजा गया, जिससे उसके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण को सुनिश्चित किया जा सके।

साफ-सफाई अभियान के उपरांत उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात विधायक कैलाश वर्मा द्वारा उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने एवं प्लास्टिक कचरे के न्यूनतम उपयोग का संकल्प लिया गया।

श्रमदान कार्यक्रम में जिला परिषद एवं पंचायत समिति के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजन से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, कचरे का पृथक्करण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को और अधिक सुदृढ़ करना तथा समाज में स्वच्छता के प्रति स्थायी जन-जागरूकता विकसित करना रहा, ताकि स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर जयपुर के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...