सुरेश कुमार यादव ने पूर्व सरसंघचालक बिसरा राम यादव से की आत्मीय मुलाकात

सुरेश कुमार यादव ने पूर्व सरसंघचालक बिसरा राम यादव से की आत्मीय मुलाकात

बिलासपुर, 25 अगस्त। गणपत चौहान,ब्यूरो चीफ़,छत्तीसगढ़ टेलीग्राफ टाइम्स।
सुरेश कुमार यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक छत्तीसगढ़ आदरणीय बिसरा राम यादव से सामाजिक स्तर पर मुलाकात एवं गहन चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस आत्मीय भेंट के दौरान सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। चर्चा के दौरान बिसरा राम यादव ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से अपने सुपुत्र, प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि अब वे केवल उनके पुत्र नहीं रहे, बल्कि पूरे प्रदेश के “माटी पुत्र” बनकर जन-जन के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

इस अवसर पर सुरेश कुमार यादव ने भी समाज और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गजेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षा विभाग नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।

यह मुलाकात केवल औपचारिक न होकर सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर आत्मीय चर्चा साबित हुई, जिसने आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...