सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में पहुंचा ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में पहुंचा ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ
जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों की दी जा रही जानकारी

पाली, 19 दिसम्बर।

| गौरव कोचर
राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के 200 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू किए गए ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ अभियान के तहत गुरुवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में विकास रथ पहुंचे। इन विकास रथों का ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

स्थानीय विधायक एवं पशुपालन व गोपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि विकास रथ शुक्रवार को गांव पावा, बसंत खिमाड़ा, कोसेलाव सहित अन्य गांवों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह अभियान नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।


दो वर्षों की उपलब्धियां सीधे जनता तक

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। विकास रथों के माध्यम से इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। रथों पर सूचना सामग्री, ऑडियो-विजुअल माध्यम और जनसंवाद के जरिए लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास रथ पर सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिसमें नागरिक ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण के लिए अपने सुझाव दे रहे हैं। प्राप्त सुझावों को आगामी राज्य बजट में शामिल किए जाने पर विचार किया जाएगा।


एक ही स्थान पर मिल रही योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं

ग्राम पंचायत कोसेलाव में आयोजित विकास रथ कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को पेंशन, बीमा, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन करने और समस्याओं के समाधान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।

पशुपालकों को पशु बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है और उन्हें सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।


अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों में बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं तथा गांव-गांव में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास रथ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार की यह निरंतर कोशिश है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

विकास रथ कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे तथा लोगों ने योजनाओं के प्रति उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...