सुभाष गोयल का राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य बनने पर भव्य स्वागत

सुभाष गोयल का राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य बनने पर भव्य स्वागत

लोकेंद्र सिंह शेखावत 

जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल को पुनः राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य बनने पर शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में व्यापारिक संगठनों ने उन्हें साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी और उनकी पूरी टीम ने गोयल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Photo credit Telegraph Times

सुभाष गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन प्रधानमंत्री द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इस बोर्ड में वाणिज्य विभाग, वित्त विभाग, कृषि सहयोग और किसान कल्याण विभाग, आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नीति आयोग जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। बोर्ड हर सोमवार को ज़ूम मीटिंग आयोजित करता है, जिसमें देशभर का कोई भी व्यापारी अपनी बात, सुझाव और समस्याएँ सीधे रख सकता है। इससे व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान का त्वरित अवसर मिलता है।

गोयल ने इस अवसर पर हाल ही में जीएसटी में किए गए बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि इससे व्यापारियों और आम जनता दोनों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए प्रावधान स्टार्टअप व्यापार को बढ़ावा देंगे और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को नई गति प्रदान करेंगे।

स्वागत समारोह में जयपुर के प्रमुख व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जयपुर व्यापार महासंघ महामंत्री सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, एमआई रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष एच.एस. पाली, गौरी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित जोशी, महारानी गायत्री देवी मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष भूपत राय कांटे वाला, बाबू बाजार व्यापार मंडल महासचिव विक्की चेलानी, चांदपोल बाजार व्यापार मंडल सांस्कृतिक सचिव चेतन अग्रवाल, चांदी की टकसाल व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, नाहरगढ़ रोड मनिहारी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मिंतर सिंह, अजय अग्रवाल, मोहन कुमावत, श्यामसुंदर लश्करी, घनश्याम भूतड़ा, कृष्ण अवतार, अचल जैन और सैयद अली सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।

सभी व्यापारिक संगठनों ने गोयल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी सक्रियता और अनुभव से व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान को नई दिशा मिलेगी और राजस्थान सहित देश के व्यापार जगत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...