सुबह मां तो शाम को बेटी का शव भी उसी जगह झील में मिला

Edited By: गौरव कोचर
25 फ़रवरी 2025 20:17 IST
टेलीग्राफ टाइम्स

सुबह मां तो शाम को बेटी का शव भी उसी जगह झील में मिला

उदयपुर, उदयपुर शहर के फतहसागर झील में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिला। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को जब शव दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की ही थी कि शाम होते होते उसी जगह पर एक और शव मिला। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि शाम को मिला शव सुबह मृत महिला की बेटी का बताया गया। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे फतहसागर झील के काले किंवाड़ के पास झील में महिला का शव दिखा। वहां घूम रहे लोगों ने शोर मचाया तो वहां पर भीड़ जमा हो गई। उनमें से किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम से सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी।

बाद में मौके पर टीम और अम्बामाता पुलिस भी पहुंच गई। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला। बाद में सिविल डिफेंस की टीम ने शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी लेकर गई। महिला के शव की शिनाख्त शुरू की गई।

इधर, शाम होते होते फतेहसागर झील में उसी जगह एक और शव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव बाहर निकाल अम्बामाता पुलिस के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि यह सुबह मृत मिली महिला की बेटी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...