सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” में ड्रग्स माफियाओं पर कार्यवाही, एक गिरफ्तार

सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” में ड्रग्स माफियाओं पर कार्यवाही, एक गिरफ्तार

गौरव कोचर •

जयपुर, 19 अक्टूबर 2025: सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्कर संजय कुमार वर्मा को पुलिस थाना झोटवाडा में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में, अति पुलिस उपायुक्त संगठित अपराध रिछपाल सिंह के सुपरविजन और नेतृत्व में सी.एस.टी. आयुक्तालय जयपुर की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम: कानि सियाराम और चालक कानि अजीत — सी.एस.टी. आयुक्तालय, जयपुर।

घटना का विवरण:
पुलिस थाना झोटवाडा में प्रकरण संख्या 568/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी संजय कुमार वर्मा मूलतः सीकर का निवासी है। उसने स्मैक अखलेरा कोटा से एक महिला से लाने और दादी का फाटक इलाके में एक-एक ग्राम की पूड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचने की वारदात करने की बात बताई। अनुसंधान अभी जारी है।

आरोपी का नाम और पता:
संजय कुमार वर्मा, उम्र 18 साल, जाति बलाई, निवासी वार्ड नंबर 2, गांव टटेरा, थाना अलीतगढ़, जिला सीकर, वर्तमान में किरायेदार चतुर्वेदी स्कूल के सामने, सोमेश्वरपुरी कॉलोनी, झालानाडूंगरी, थाना गांधीनगर, जयपुर पूर्व।

विशेष भूमिका:
इस कार्यवाही में कानि सुभाष चन्द की अहम भूमिका रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...