सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर की बड़ी कार्यवाही
| गौरव कोचर
जयपुर। सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा थाना जवाहर सर्किल क्षेत्र में स्थित हुक्का बार एवं नाइट क्लब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस ने क्लब की आड़ में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बार पर छापा मारते हुए क्लब हब 40 पर कार्यवाही कर होटल मैनेजर सहित 3 अभियुक्तों को कोटप्पा अधिनियम में गिरफ्तार किया, वहीं 3 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस 2023 के तहत गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही के दौरान अवैध हुक्का बार से 24 हुक्का, 24 पाइप, 24 चिलम, 14 डिब्बे तंबाकू फ्लेवर तथा 8 छोटी डिब्बी तंबाकू फ्लेवर जब्त की गईं। जांच में सामने आया कि क्लब में नियमों के विरुद्ध हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संगठित अपराध लाल मीणा के निकट सुपरविजन तथा पुलिस निरीक्षक सीएसटी रतन सिंह कविया के नेतृत्व में सी.एस.टी. आयुक्तालय जयपुर की टीम द्वारा शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार, डांस बार एवं क्लबों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संभावित स्थानों पर तलाश एवं आसूचना संकलन कर सूचनाओं को विकसित किया गया। इसी क्रम में थाना जवाहर सर्किल, जयपुर (पूर्व) क्षेत्र में क्लब हब 40 पर छापा मारकर यह बड़ी कार्यवाही की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना जवाहर सर्किल जिला जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 659/2025 धारा 4/21ए कोटप्पा अधिनियम में दर्ज कर 24 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटप्पा अधिनियम 2003 की धारा 4/6 में चालान किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त (कोटप्पा अधिनियम में)
- योगेन्द्र, पुत्र जयनारायण, उम्र 33 वर्ष, निवासी जोतडावाला, थाना सांगानेर सदर, जयपुर; हाल मैनेजर, क्लब हब 40, गौरव टावर, मालवीय नगर, जयपुर।
- अनिल कुमार महावर, पुत्र गोपाल लाल महावर, उम्र 26 वर्ष, निवासी एच-8/149, इंदिरा गांधी नगर, जगतपुरा, जयपुर; हाल वेटर, क्लब हब 40, मालवीय नगर, जयपुर।
- दीपक बैरवा, पुत्र ओमप्रकाश बैरवा, उम्र 25 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 32, भंवर कॉलोनी, रामपुरा रोड, सांगानेर, थाना मुहाना; हाल वेटर, क्लब हब 40, मालवीय नगर, जयपुर।
धारा 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार
- विनोद कुमार गुर्जर, पुत्र बाबूलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी जमवारामगढ़; हाल बाउंसर, क्लब हब 40, मालवीय नगर, जयपुर।
- ओम प्रकाश मीणा, पुत्र लक्ष्मी नारायण मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी गोनेर रोड, शिरौली, तहसील सांगानेर, जयपुर; बाउंसर, क्लब हब 40, मालवीय नगर, जयपुर।
- मोहित कुमार शर्मा, पुत्र अशोक कुमार शर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी बरवाड़ी, पोस्ट परशुरामपुरा, तहसील नवलगढ़, जिला झुंझुनूं; बाउंसर, क्लब हब 40, मालवीय नगर, जयपुर।
पुलिस टीम
रामकिशन, महेन्द्र, अजय, संदीप, शिवराज, ललित, दिनेश एवं चालक सतीश – सीएसटी आयुक्तालय, जयपुर।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार एवं क्लबों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।