सीकर रोड हादसे के घायलों से चिकित्सा मंत्री ने की मुलाकात — ट्रोमा सेंटर पहुंचकर ली स्थिति की जानकारी, बेहतर उपचार के निर्देश

सीकर रोड हादसे के घायलों से चिकित्सा मंत्री ने की मुलाकात — ट्रोमा सेंटर पहुंचकर ली स्थिति की जानकारी, बेहतर उपचार के निर्देश

गौरव कोचर •

05 नवम्बर 2025, 08:18 PM
जयपुर, 5 नवम्बर। सीकर रोड पर हरमाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर बुधवार शाम सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और परिजनों से बातचीत कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस हादसे में घायल और मृतकों के परिवारों के साथ है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ. बी.एल. यादव ने बताया कि हादसे में घायल हुए कुल 7 लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक व्यक्ति की स्थिति में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि शेष 6 मरीजों में से 3 आईसीयू में भर्ती हैं, जिनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

इस दौरान सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, उप अधीक्षक डॉ. जगदीश मोदी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related