सीकर प्रभारी मंत्री संजय शर्मा और यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पहुंचे, नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी की जानकारी दी, स्वदेशी अपनाने की अपील

सीकर प्रभारी मंत्री संजय शर्मा और यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पहुंचे, नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी की जानकारी दी, स्वदेशी अपनाने की अपील

नरेश गुनानी 

जयपुर, 24 सितम्बर। वन एवं पर्यावरण मंत्री और सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा तथा नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबरसिंह खर्रा मंगलवार को श्रीमाधोपुर पहुंचे। उन्होंने गोपीनाथ मंदिर से मुख्य चौपड़ बाजार तक पदयात्रा कर व्यापारियों और आमजन से संवाद किया।

मंत्रियों ने एक-एक दुकान पर जाकर पंपलेट वितरित किए और “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी” की जानकारी दी। खर्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने जीएसटी दरें घटाकर आमजन को राहत दी है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लगभग टैक्स फ्री किया गया है। पेन, पेंसिल, कॉपी-किताब पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है, वहीं स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य बीमा योजनाओं पर लगने वाला टैक्स भी समाप्त कर दिया गया है। डेली यूज प्रोडक्ट्स पर टैक्स दरें कम होने से महंगाई घटेगी, उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी और व्यापार को गति मिलेगी।

खर्रा ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता की बचत और लाभ से स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई स्वदेशी व्यापार से होगी। नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व स्वायत्त शासन विभाग की तैयारी पूरी है। चुनाव आयोग मतदाता सूची तैयार करेगा और पिछड़ा आयोग आंकड़े जुटाएगा, जिसके बाद “एक राज्य, एक चुनाव” की तर्ज पर निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...