सीकर: खाटू श्याम जी के दर्शन समय में बदलाव, हर शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक पट रहेंगे बंद

सीकर: खाटू श्याम जी के दर्शन समय में बदलाव, हर शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक पट रहेंगे बंद

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 04,2025

सीकर (राजस्थान)। श्याम भक्तों के लिए अहम सूचना जारी करते हुए खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने दर्शन समय को लेकर नई गाइडलाइन लागू की है। अब हर शनिवार को रात 10:00 बजे से रविवार सुबह 5:00 बजे तक खाटू श्याम जी के पट बंद रहेंगे। इस दौरान करीब सात घंटे तक श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

भीड़ नियंत्रण और स्टाफ को आराम के लिए फैसला
मंदिर कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम मंदिर परिसर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और वहां कार्यरत स्टाफ को पर्याप्त आराम देने के उद्देश्य से उठाया गया है। सप्ताहांत पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, जिससे व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

पुरानी परंपरा बरकरार, भक्तों से अपील
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस बदलाव के बावजूद मंदिर की पारंपरिक रीति-रिवाज और व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी। उन्होंने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और इन सात घंटों के दौरान दर्शन के लिए न आएं।

देशभर से आते हैं लाखों श्रद्धालु
खाटू श्याम मंदिर देशभर में आस्था का प्रमुख केंद्र है। विशेष रूप से शनिवार और रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। दर्शन समय में यह बदलाव 3 अगस्त 2025 से लागू कर दिया गया है और अब हर शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...