सीएस परीक्षा में चिन्मय ट्यूटोरियल्स के छात्रों की गूँजी सफलता

सीएस परीक्षा में चिन्मय ट्यूटोरियल्स के छात्रों की गूँजी सफलता

जयपुर। लोकेंद्र सिंह शेखावत। टेलीग्राफ टाइम्स 
कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) परीक्षा के जून 2025 अटेम्प्ट में चिन्मय ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। संस्थान के छात्रों ने न केवल ऑल इंडिया लेवल पर टॉप रैंक हासिल की, बल्कि जयपुर और अलवर स्तर पर भी श्रेष्ठ परिणाम दिए।

सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में वंशिका हिस्सारिया ने ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं जयपुर स्तर पर आदिति जोशी ने प्रथम, कृति शर्मा ने द्वितीय और मानसी शर्मा ने तृतीय रैंक हासिल की।

सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा में भी छात्रों ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। खुशी शर्मा ने अलवर में प्रथम रैंक प्राप्त की। लकी प्रजापत और ईशा अग्रवाल ने जयपुर द्वितीय रैंक साझा की, जबकि तनुश्री जांगिड़ ने जयपुर तृतीय रैंक हासिल की।

संस्थान में इस सफलता को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है। निदेशक सीए चिन्मय जैन ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चिन्मय ट्यूटोरियल्स का उद्देश्य हमेशा से विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा, सही मार्गदर्शन और उज्ज्वल करियर की दिशा प्रदान करना रहा है। “यह नतीजा हमारी प्रतिबद्धता और छात्रों की मेहनत का बेहतरीन संगम है,” उन्होंने कहा।

संस्थान की निदेशक सीएस एलएलबी सोनम जैन ने सफल छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये उपलब्धियाँ उनके सुनहरे भविष्य की नींव हैं और आने वाले विद्यार्थियों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय चिन्मय जैन की कॉन्सेप्ट को सरल उदाहरणों से समझाने की पद्धति, सोनम जैन की कहानियों के माध्यम से विषयों को रोचक बनाने की शैली, चार्ट-आधारित परीक्षा-उन्मुख नोट्स, तथा नियमित टेस्ट सीरीज़ और मॉक टेस्ट्स को दिया।

इस शानदार उपलब्धि के बाद चिन्मय ट्यूटोरियल्स ने एक बार फिर यह साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थियों को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...