सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने पाली में परशुराम महादेव के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की
25 अगस्त 2025, 07:38 PM | पाली, लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स
सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सोमवार को पाली जिले की सादड़ी स्थित अरावली पर्वतमाला में विराजमान बाबा परशुराम महादेव के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
दर्शन के दौरान राज्यपाल ने मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया। इस अवसर पर गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने भी पूजा-अर्चना कर प्रदेश में समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर परिसर पहुंचने पर जोराराम कुमावत ने राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की अगवानी कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद पुष्प जैन और मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी भी मौजूद रहे।

