सिंधी बाल संस्कार शिविर में बच्चों को तुलसी माता के पौधे वितरित किए गए
✍🏻 नरेश गुनानी (खैरथल तिजारा)
🗓 22 मार्च 2025 | टेलीग्राफ टाइम्स
किशनगढ़ बास (अलवर)।
पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा के संयुक्त तत्वावधान में संत कंवर राम हरि मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर में शनिवार का दिन विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण और भारतीय परंपराओं की सीख को समर्पित रहा।
इस अवसर पर शिविर में भाग ले रहे सभी बच्चों को तुलसी माता के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्राकृतिक संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति के प्रति अनुराग पैदा करना था।
सिंधी समाज के प्रवक्ता सुनील बतरा ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को तुलसी माता के महत्व, उसके औषधीय गुणों और धार्मिक महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और पर्यावरण को शुद्ध रखने में मदद करता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे इन पौधों की नियमित रूप से देखभाल करें और तुलसी माता की नियमित पूजा-अर्चना करें, जिससे उनमें जिम्मेदारी और अनुशासन का भाव विकसित हो।
इस आयोजन में भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष प्रभु दयाल चंदनानी, वरिष्ठ समाजसेवी मोतीराम गनवानी, दौलत भारती, चतुर्भुज बजाज, नेवंद मल, राजेश कामदार, लक्ष्मण दास मंगलानी, बंटी हरवानी, नरेश मंघनानी, संजय बजाज, गुलशन धारी, हीरु हरवानी, विनोद बच्चानी, सुनील वलेचा, अक्षय बजाज, हिमांशु बतरा, भरत सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस पहल की सराहना की और बच्चों को संस्कारयुक्त, पर्यावरण प्रेमी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में ऐसे शिविरों की निरंतर आवश्यकता पर बल दिया।

