सिंधीकैम्प पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 45 ग्राम स्मैक और कार बरामद, सप्लायर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जयपुर/गौरव कोचर/नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जयपुर कमिश्नरेट द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सिंधीकैम्प ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त कर डिलीवरी देने और मंगवाने वाले दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक चौपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

कार में डिलीवरी लेते रंगे हाथों दबोचा

सीएसटी आयुक्तालय जयपुर से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सिंधीकैम्प पुलिस ने स्टेशन रोड पर सघन निगरानी और नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान अकलेरा (झालावाड़) से स्मैक की खेप लेकर आए सप्लायर और जयपुर में डिलीवरी ले रहे खरीदार को कार (नंबर RJ 45 CD 6445) में मादक पदार्थ का आदान-प्रदान करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद कर थाना सिंधीकैम्प में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 व 8/29 के तहत मुकदमा नंबर 118/2026 दर्ज किया।

झालावाड़ नेटवर्क से जुड़े हैं तार

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिनेश तंवर मध्य प्रदेश के राजगढ़ का निवासी है, जो अकलेरा (झालावाड़) निवासी कैलाश तंवर से स्मैक खरीदकर जयपुर में मोहम्मद कय्यूम को सप्लाई करने आया था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क, झालावाड़ कनेक्शन और जयपुर में इसके खुदरा बिक्री स्रोतों की गहन जांच कर रही है।

नशे के खिलाफ लगातार एक्शन

सिंधीकैम्प थाना पुलिस इलाके में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। इससे पूर्व भी 18 जुलाई 2026 को 104 ग्राम स्मैक तथा 26 जुलाई 2026 को 36 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • दिनेश तंवर (उम्र 26 वर्ष), पुत्र हरीश चंद, निवासी गांव बरखेड़ा, थाना खिलचीपुर, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश)।
  • मोहम्मद कय्यूम (उम्र 52 वर्ष), पुत्र मोहम्मद सुलेमान, निवासी प्लॉट नंबर 43, अजंता विहार, दिल्ली बाईपास रोड, थाना गलता गेट, जयपुर।

पुलिस टीम:

वन्दना नरूला (थानाधिकारी), अनिल कुमार (कांस्टेबल 4977), सुबेसिंह (कांस्टेबल 8903), सतवीर (कांस्टेबल 9391) एवं श्रवण कुमार (कांस्टेबल 11866)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...