सास की हत्या के लिए सांप मुहैया कराने वाले को मिली जमानत

Edited By: गौरव कोचर
फ़रवरी 27, 2025 20:50 IST
टेलीग्राफ टाइम्स
सास की हत्या के लिए सांप मुहैया कराने वाले को मिली जमानत

जयपुर,राजस्थान हाईकोर्ट ने जहरीले सांप से कटवाकर सास की हत्या करने के मामले में बहु को सांप मुहैया कराने वाले सह आरोपी मनीष मीणा को जमानत पर रिहा करने के आदेश हैं। जस्टिस फरजंद अली ने यह आदेश आरोपी मनीष की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए दिए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामले की ट्रायल पूरी होने में समय लगेगा। आरोपी करीब छह साल से जेल में बंद होकर बाहरी दुनिया से कटा हुआ है। ऐसे में उसे जमानत देना उचित होगा।

जमानत याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता साल 2019 से जेल में बंद है और अभी तक निचली अदालत में मामले की सुनवाई पूरी नहीं हुई है। अदालत ने 31 मई, 2024 को एक अन्य सह आरोपी कृष्ण कुमार की जमानत खारिज करते हुए मामले की सुनवाई जल्दी पूरी करने को कहा था। इसके बाद कृष्ण कुमार को गत 14 नवंबर को जमानत पर रिहा किया जा चुका है। याचिका में कहा गया कि उसने खिलाफ हत्या का सीधा साक्ष्य नहीं है। पुलिस ने उसे परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर ही गिरफ्तार किया है। ऐसे में उसे जमानत देते हुए प्रकरण की सुनवाई जल्दी पूरी करने के निर्देश दिए जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करने को कहा है। गौरतलब है कि बुहाना निवासी राजेश कुमार ने 23 जुलाई, 2019 को स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि उसकी पुत्रवधु ने अन्य लोगों से मिलकर उसकी पत्नी की जहरीला सांप कटवाकर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...