सावन के पहले सोमवार पर राजस्थान में झमाझम बारिश, CM भजनलाल शर्मा ने लिया हर जिले का फीडबैक

सावन के पहले सोमवार पर राजस्थान में झमाझम बारिश, CM भजनलाल शर्मा ने लिया हर जिले का फीडबैक

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 15,2025

जयपुर, 15 जुलाई: सावन के पहले सोमवार को राजस्थान में मानसून मेहरबान रहा। प्रदेशभर में जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई जगहों पर जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आईं। राजधानी जयपुर में रातभर से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।

जयपुर में लगातार बारिश, शहर के कई इलाके जलमग्न

जयपुर के 22 गोदाम, रामबाग, गोपालपुरा बाइपास, मानसरोवर, प्रताप नगर, सांगानेर, महेश नगर, सहकार मार्ग, सिविल लाइंस, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट और आदर्श नगर समेत अधिकांश इलाकों में लगातार बारिश से निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे दुपहिया वाहन चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे राजस्थान में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

सावन के पहले सोमवार को हाड़ौती, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई। नए मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 17 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सक्रिय, सभी जिलों का लिया अपडेट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीती रात पूरे प्रदेश से बारिश की स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने सभी प्रभारी मंत्रियों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर फील्ड में जाने के निर्देश दिए। सीएम ने जिला कलेक्टरों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने को कहा और जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासन से लगातार संपर्क में रहने की बात भी कही।

CMO द्वारा हर जिले की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...