सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तेज बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तेज बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें

Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 14,2025

हरिप्रसाद शर्मा, पुष्कर/अजमेर।
धार्मिक नगरी पुष्कर में सावन के पहले सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिवभक्तों की भारी भीड़ दिनभर नगर के प्रमुख शिवालयों में उमड़ी रही। सुबह से ही मंदिरों में रौनक थी, श्रद्धालु सहस्त्रधारा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए।

शहर के नगर सेठ अटमटेश्वर महादेव मंदिर में विशेष भीड़ देखी गई, जहाँ तड़के से ही महिलाएं और पुरुष पूजा-अर्चना के लिए कतार में लगे रहे। अधिकांश महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में, सिर पर जल कलश लिए, पूरे श्रद्धा भाव से मंदिरों में दर्शन करने पहुँचीं। पूरे दिन रुक-रुक कर और कभी तेज बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

बारिश बनी बाधा, नीचली बस्तियों में जलभराव
सावन की पहली सोमवारी जहाँ भक्तिभाव से भरी रही, वहीं दूसरी ओर बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तेज और लगातार बारिश के कारण नगर की कई नीचली बस्तियों—जैसे कि गुरुद्वारा मार्ग, माली मोहल्ला, भटबाय गणेश मंदिर क्षेत्र—में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे आमजन, विशेष रूप से बाहर से आए श्रद्धालु, बेहद परेशान दिखे।

परिक्रमा मार्ग में तो हालत और भी गंभीर रहे, जहाँ बारिश का पानी सीवरेज के गंदे पानी के साथ मिल गया। श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे इस मार्ग से गुजरते हुए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन पर उठे सवाल
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने इस स्थिति को लेकर प्रशासन को चेताया था, लेकिन समय रहते कोई माकूल व्यवस्था नहीं की गई। कई स्थानों पर जहाँ सुधार कार्य किए भी गए थे, वहाँ भी पानी भर गया, जिससे स्थायी समाधान की बात पर सवाल खड़े हो गए हैं।

श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करे, विशेषकर परिक्रमा मार्ग और प्रमुख धार्मिक स्थलों के पास, ताकि भविष्य में ऐसे पावन अवसरों पर श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ जल संसाधन मंत्री ने अजमेर...