सावधान! ब्यावर में ब्रांडेड के नाम पर परोसा जा रहा था ‘एसेंस’ वाला घी, पुलिस ने फैक्ट्री पकड़ आरोपी को दबोचा

सावधान! ब्यावर में ब्रांडेड के नाम पर परोसा जा रहा था ‘एसेंस’ वाला घी, पुलिस ने फैक्ट्री पकड़ आरोपी को दबोचा

| हरि प्रसाद शर्मा

ब्यावर। शहर में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस का कड़ा शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। साकेत नगर थाना पुलिस ने नकली तेल के बाद अब नकली घी बनाने के एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। जालिया रोड स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर पुलिस ने वनस्पति घी में एसेंस और घातक कलर मिलाकर उसे नामी ब्रांड के रूप में बाजार में उतारने वाली फैक्ट्री पकड़ी है।

ऐसे चल रहा था मिलावट का खेल

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जालिया रोड पर संदिग्ध रूप से घी के पैकेटों का लदान किया जा रहा है। पुलिस ने निगरानी की तो पाया कि जिस जगह न तो कोई डेयरी एजेंसी है और न ही मवेशी, वहां से भारी मात्रा में ‘देशी घी’ की सप्लाई हो रही है। सीआई जितेंद्र फौजदार के नेतृत्व में जब साकेत नगर थाना पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा, तो हकीकत देखकर दंग रह गई।

​मौके पर वनस्पति घी को पिघलाकर उसमें असली जैसी महक देने के लिए एसेंस और रंग देने के लिए कलर मिलाया जा रहा था। इसके बाद इसे सरस जैसे नामी ब्रांड्स के नकली रेपर में पैक कर बाजार में खपाया जा रहा था।

बरामदगी और कार्रवाई

​पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:

  • तैयार माल: 13 लीटर ब्रांडेड नाम से तैयार नकली घी के पैकेट।
  • सामग्री: भारी मात्रा में नकली रेपर, घी गर्म करने की स्टील की बड़ी टंकी।
  • उपकरण: पैकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एसेंस की बोतलें और कलर।

​कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह और सरस डेयरी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सरस की टीम ने पुष्टि की कि बरामद रेपर और घी उनके संस्थान का नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र जांगिड़ को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगालेगी पुलिस

​पुलिस अब इस अवैध कारोबार की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर फोकस है:

  1. ​नकली ब्रांडेड रेपर की छपाई कहाँ हो रही है?
  2. ​घी में मिलाया जाने वाला घातक एसेंस और कलर कौन सप्लाई कर रहा है?
  3. ​शहर और ग्रामीण इलाकों के कौन से दुकानदार इस मिलावटी जहर को बेचने में शामिल हैं?

दो दिन पहले भी पकड़ा गया था नकली तेल

​साकेत नगर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो दिन पहले ही एसेंस से नकली तेल बनाने के एक बड़े जखीरे को पकड़ा था। उस मामले में आरोपी कृष्णा साहू फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। एक के बाद एक हुई इन कार्रवाइयों से ब्यावर के मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...