सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सुशासन दिवस: जवाबदेहिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सुशासन दिवस: जवाबदेहिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

| नरेश गुनानी

जयपुर, 25 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। इस मौके पर विभाग के मुख्यालय सहित प्रदेश भर के कार्यालयों में शपथ ग्रहण और पुष्पांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अंत्योदय की भावना ही सुशासन का मूल मंत्र

​मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में निदेशक आशीष मोदी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने समस्त कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई।

​संबोधन के दौरान आशीष मोदी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हमें यह स्मरण कराती है कि शासन का वास्तविक उद्देश्य केवल सत्ता का संचालन करना नहीं, बल्कि ‘अंत्योदय’ की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण करना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेहिता और संवेदनशीलता बनाए रखें।

संपूर्ण प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन

​सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में विभाग की सक्रियता केवल मुख्यालय तक सीमित नहीं रही। विभाग के अधीन आने वाले सभी:

  • ​जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों,
  • ​छात्रावासों,
  • ​तथा आवासीय विद्यालयों

​में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और कार्मिकों को सुशासन के महत्व और सरकारी सेवाओं को सुलभ बनाने की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

​शपथ ग्रहण के इस गरिमामय अवसर पर अतिरिक्त निदेशक रीना शर्मा, अतिरिक्त निदेशक सूंडा राम मीणा, अतिरिक्त निदेशक अरविंद सैनी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...