सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने देवनारायण योजना की प्रगति की समीक्षा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने देवनारायण योजना की प्रगति की समीक्ष

05 दिसम्बर 2025, जयपुर

| नरेश गुनानी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को देवनारायण योजना के तहत अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पूर्व में उठाए गए मुद्दों पर हुई प्रगति को प्रस्तुत किया गया, जिस पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष और प्रतिनिधि संतुष्ट दिखाई दिए तथा विभाग को धन्यवाद दिया।

अंबेडकर भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में कॉलेज शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता तथा सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की स्थिति पर समिति को अवगत कराया। इस दौरान देवनारायण छात्रवृत्ति (पूर्व एवं उत्तर मैट्रिक), गुरुकुल योजना, छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन योजना, आदर्श छात्रावास संचालन, आवासीय विद्यालय संचालन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन, छात्रावास निरीक्षण, स्वीकृत मेडिकल मोबाइल यूनिट तथा छात्रावासों व आवासीय विद्यालयों की मरम्मत जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार अति पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बैठक में उठाए गए मुद्दों की माइक्रो लेवल मॉनिटरिंग की जा रही है और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

निदेशक आशीष मोदी ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि बैठक में मिले सुझावों के आधार पर निरंतर सुधार किए जा रहे हैं और आगे भी फीडबैक लेकर योजनाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला, भूरा भगत, मोहर सिंह माल, अतर सिंह, गिरिराज बारां, विनोद कुमार, अतिरिक्त निदेशक ओमप्रकाश मीणा, निजी सचिव रोहित कुमार, उप निदेशक जेपी बैरवा सहित समितियों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...