साईबर पुलिस थाना आयुक्तालय जयपुर ने दीपावली पर लौटाए 70 गुमशुदा मोबाइल, पीड़ितों को दी खुशियों की सौगात
गौरव कोचर •
जयपुर, 16 अक्टूबर 2025। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में बढ़ती चोरी और गुमशुदा मोबाइल की घटनाओं को मध्यनजर रखते हुए साईबर पुलिस थाना आयुक्तालय जयपुर ने विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान – मोबाइल” के तहत प्रभावी कार्यवाही की।

टीम ने CEIR पोर्टल और मोबाइल सेवा प्रदाताओं के माध्यम से चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस किए। अभियान के तहत राजस्थान और राजस्थान के बाहर चल रहे 70 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
बरामद मोबाइल बुजुर्गों, महिलाओं, मजदूरों, किसानों, पढ़ाई करने वाले छात्रों और सरकारी तथा निजी कर्मचारियों के थे। मोबाइल पीड़ितों को लौटाए जाने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान – मोबाइल” निरंतर जारी रहेगा और साईबर पुलिस थाना आयुक्तालय जयपुर लगातार ऐसी कार्यवाही करता रहेगा।
मोबाइल बरामद करने में नियुक्त टीम
ओमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक; जगदीश प्रसाद, हैड कानि. 2013; सुरेश कुमार, कानि. 2880; संदीप कुमार, कानि. 10698; भूपसिंह, कानि. 11251; रविन्द्र कुमार, कानि. 12622; दिनेश कुमार, कानि. 12623