साइबर शिल्ड अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गौरव कोचर
जयपुर, 25 सितम्बर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शिल्ड अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान थाना करधनी पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया। अब तक की कार्यवाही में 114 फर्जी सिम कार्ड ब्लॉक करवाए जा चुके हैं।
कार्रवाई का विवरण
जयपुर (पश्चिम) के पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन और झोटवाड़ा एसीपी सुरेन्द्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी हरिराम जाखड़ एवं तकनीकी शाखा जयपुर पश्चिम की टीम की मेहनत से यह कार्रवाई की गई।
पुलिस थाना करधनी क्षेत्र में पकड़े गए दोनों आरोपी नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गरीब लोगों और कॉलेज छात्रों को 5,000 से 7,000 रुपये का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में ये खाते जयपुर में 15,000 से 25,000 रुपये में बेचने आते थे। इन खातों का उपयोग साइबर अपराधों में किया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 चेक बुक, 9 बैंक पासबुक, 13 एटीएम कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं। सभी खाते हाल ही में खोले गए थे। आरोपियों द्वारा पहले भी कई खाते बेचे जा चुके हैं, जिनकी जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- आशिष नीलकण्ट मूण्डे, उम्र 32 वर्ष, निवासी समता नगर, नारी रोड, थाना कपिल नगर, नागपुर (महाराष्ट्र)
- जयन्त शंकर अतकरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी डब्ल्यूसीएल रोड, माता मंदिर, जुना जरिपटका, थाना जरिपटका, नागपुर (महाराष्ट्र)
इन पर बीएनएस की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सफलता दिलाने वाली मुख्य टीम
- सवाई सिंह, थानाधिकारी, थाना करधनी
- चमन लाल, एसआई, थाना करधनी
- आशिष, एसआई, थाना करधनी
- दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल, तकनीकी शाखा जयपुर पश्चिम
- भागूराम, एचसी 1719, साइबर यूनिट जयपुर पश्चिम
- मंजू, एमएफसी 9167, साइबर यूनिट जयपुर पश्चिम
- जे. आर. सामोता, 9197, साइबर यूनिट जयपुर पश्चिम
- रोशन कुमार, 9240, साइबर यूनिट जयपुर पश्चिम
- पूरन मल, 11189, साइबर यूनिट जयपुर पश्चिम
- ममता, एमएफसी 11491, साइबर यूनिट जयपुर पश्चिम
- योगिता वरधानी, साइबर यूनिट जयपुर पश्चिम
पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।