साइबर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, दस बैंक खातों से किया था 26.65 लाख की ठगी

Telegraph Times
Gaurav Kochar

जयपुर:करधनी थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने 10 बैंक खातों से 26.65 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपित निशांत और आकाश सैनी को गिरफ्तार किया है। आरोपित मर्चेंट वॉलेट के खाते का नंबर चेंज करवाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपित मर्चेंट अकाउंट की टीआईडी नंबर और एमआईडी नंबर से एसबीआई के कस्टमर केयर पर कॉल कर बैंक खाता संख्या चेंज करवाते थे। एसबीआई बैंक के जनरल मैनेजर ललित कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया था।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर को एसबीआई बैंक के मैनेजर ललित कुमार ने मामला दर्ज करवाया था कि एसबीआई अपने ग्राहकों को मर्चेंट एक्वायरिंग सेवाएं प्रदान करता है। इस सेवा की मर्चेंट ग्राहक शुभलक्ष्मी डेकोर की मालिक ममता शर्मा का मर्चेंट अकाउंट फर्जीवाड़ा से चेंज करवाया गया था। आरोपितों ने ऑनलाइन सट्टा एप्लीकेशन बनाई थी। एप्लीकेशन पर अकाउंट बनाते हुए और गेम खेलने के लिए टीआईडी और एमआईडी नंबर से एसबीआई पेमेंट कस्टमर केयर को कॉल किया था। ठगों ने खुद को मर्चेंट बताकर ममता शर्मा के बैंक यूपीआई मर्चेंट अकाउंट से अटैच कर लिया, फिर विभिन्न खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...