साइबर क्राइम अलर्ट : दिल्ली कार ब्लास्ट की धमकी देकर धोखाधड़ी

साइबर क्राइम अलर्ट : दिल्ली कार ब्लास्ट की धमकी देकर धोखाधड़ी

राजस्थान पुलिस ने दी चेतावनी — फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आमजन को धमका रहे साइबर अपराधी, सतर्क रहें, तत्काल शिकायत करें
रिपोर्ट गौरव कोचर टेलीग्राफ टाइम्स

___________________

जयपुर, 12 नवम्बर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक नई और गंभीर साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क किया है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, राज्यभर में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

इस एडवाइजरी में बताया गया है कि हाल ही में साइबर अपराधियों ने एक नया तरीका अपनाया है, जिसमें वे आम नागरिकों को फोन कॉल कर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर डराने की कोशिश करते हैं। अपराधी पीड़ितों को धमकाते हैं कि उनका मोबाइल नंबर या आधार नंबर दिल्ली में हाल ही में हुई “कार ब्लास्ट” जैसी आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है। इस तरह के झूठे आरोप लगाकर वे पीड़ितों को मानसिक रूप से भयभीत कर उनसे व्यक्तिगत जानकारी या धन वसूली करने का प्रयास करते हैं।

इस तरह करते हैं अपराधी वारदात
साइबर क्राइम के उपमहानिरीक्षक श्री विकास शर्मा ने बताया कि अपराधी पहले कॉल पर पीड़ित को धमकाते हैं और फिर कहते हैं कि वे उन्हें अपने सीनियर अधिकारी से बात कराएंगे। इस प्रक्रिया में वे पीड़ित को डर और भ्रम की स्थिति में लाकर उनसे बैंक विवरण, यूपीआई जानकारी या अन्य संवेदनशील डिटेल मांगते हैं। कई मामलों में वे वीडियो कॉल पर वेरिफिकेशन के बहाने पीड़ितों को डराकर उनसे धन की मांग तक करते हैं।

क्या करें और क्या न करें
डीआईजी श्री शर्मा ने बताया कि इस तरह की कॉल आने पर आमजन को बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा —

  • किसी भी अज्ञात कॉलर को अपनी व्यक्तिगत, बैंक या आधार से संबंधित जानकारी न दें।
  • किसी भी संदिग्ध लिंक, एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश पर क्लिक न करें।
  • यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर धमकाए, तो तुरंत उसकी शिकायत दर्ज कराएं।

शिकायत और सहायता के लिए ये करें संपर्क
ऐसी कोई भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने, डायल 112 या साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
यदि आप किसी प्रकार की ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो निम्नलिखित कदम तुरंत उठाएं —

  1. तुरंत शिकायत दर्ज करें — निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचना दें, अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें।
  2. साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें — राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर कॉल करें।
  3. अपने बैंक को सूचित करें — धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत बैंक को दें, ताकि किसी भी संदिग्ध ट्रांज़ेक्शन को रोका जा सके।

राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क और जागरूक रहें, और किसी भी प्रकार के डर या दबाव में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर सुरक्षा में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...