साइकिल रिपेयरिंग करने वाले पिता की जुड़वां बेटियों ने बढ़ाया मान, 12वीं में उच्च अंक प्राप्त कर हुआ सम्मान
Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 16, 2025
जयपुर। नंदपुरी बाजार व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रतिभाशाली छात्राओं कुमारी लावण्या कुमावत (96%) और कुमारी लक्षिका कुमावत (89%) को सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। ये दोनों जुड़वां बहनें नवल किशोर कुमावत की पुत्रियां हैं, जो नंदपुरी बाजार, हवा सड़क, सिविल लाइंस जयपुर में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं।
सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य आचार्य लोकेश कुमावत, नंदपुरी बाजार व्यापार मंडल, जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष एवं महासचिव नरेन्द्र मारवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मारवाल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर छात्राओं का सम्मान किया व उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर गोविन्द जोशी, रवि सिंह, सुरेन्द्र सिंह रत्नू, गोपाल जलवाल, हरीश कुमावत, रामधन कुमावत, जाहिद अली, अजीत वशिष्ठ, रामकृष्ण भारद्वाज, दौलत सैनी, गुड़िया वर्मा, रज़ा मोहम्मद, देवकीनन्दन सैनी, कमल कुमावत, संजय जैन, प्रेमसिंह भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।