सांगानेर सदर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अपहरण व लूटपाट के मामले में 2500-2500 रुपए के 4 इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई कार बरामद

जयपुर (सांगानेर सदर) गौरव कोचर/जयपुर कमिश्नरेट की दक्षिण जिला पुलिस ने अपहरण और लूट की एक गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए मात्र कुछ ही दिनों में 4 शातिर इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत व्यक्ति से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए प्रत्येक आरोपी पर 25-25 सौ रुपए का इनाम घोषित था।

​घटना का विवरण

​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर राजर्षि राज ने बताया कि दिनांक 09.10.2026 को परिवादी ओमप्रकाश प्रजापति (निवासी- खातियों का मोहल्ला, वाटिका, सांगानेर) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, वह रात करीब 11:30 बजे अपनी चारभुजा कॉलोनी स्थित लकड़ी फैक्ट्री पर कार (नंबर RJ 60 CA 2765) के पास मौजूद था। इसी दौरान 3-4 अज्ञात बदमाश आए, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। बदमाश रास्ते में उसके साथ मारपीट कर उसे चोपड़ा की ढाणी के पास पटक गए तथा उसकी कार, सैमसंग फोल्ड 7 मोबाइल और एक अन्य वीवो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सांगानेर सदर में मुकदमा संख्या 792/2026 धारा 115 (2), 126 (2), 304 (4) (6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

​पुलिस टीम का गठन व तकनीकी अनुसंधान

​वारदात की गंभीरता को देखते हुए ललित किशोर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण) के निर्देशन, भवानी सिंह (सहायक पुलिस आयुक्त, चाकसू) के मार्गदर्शन और थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रूट चार्ट तैयार किया और तकनीकी सहायता व आसूचना के आधार पर आरोपियों को नामजद कर दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कार बरामद कर ली गई।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. ​विशाल बैरवा पुत्र सीताराम बैरवा, उम्र 19 साल, निवासी- बड़ वाली ढाणी, ग्राम वाटिका, थाना सांगानेर सदर, जयपुर दक्षिण।
  2. ​रोशन बैरवा पुत्र प्रहलाद बैरवा, उम्र 21 साल, निवासी- बैरवों की ढाणी, वाटिका, फतेहपुरा, थाना सांगानेर सदर, जयपुर दक्षिण।
  3. ​आशाराम बैरवा पुत्र राजूलाल, उम्र 23 साल, निवासी- प्लॉट नंबर 13, गुणसागर कॉलोनी, लकड़ा मंडी, वाटिका, थाना सांगानेर सदर, जयपुर दक्षिण।
  4. ​रोहन बैरवा पुत्र ताराचंद बैरवा, उम्र 19 साल, निवासी- बैरवों की ढाणी, वाटिका फतेहपुरा, थाना सांगानेर सदर, जयपुर दक्षिण।

​(नोट: इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल रामवतार की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।)

​सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

​रामावतार (एएसआई), रामवतार (कानि.), प्रेम चौधरी (कानि.), हनुमान (कानि.), लोकेश (हैड कानि., साइबर सेल जयपुर साउथ), रामसिंह (हैड कानि., साइबर सेल जयपुर साउथ)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...