सांगानेर में धूमधाम से मनाई गई महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव
लोकेंद्र सिंह शेखावत
जयपुर। अग्रसेन सेवा समिति सांगानेर की ओर से सीता बाड़ी राम मंदिर के सामने महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अग्रसेन महाराज को समर्पित भजन-सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला।

समिति के महासचिव योगेन्द्र गुप्ता ने बताया कि भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक कलाकार रवि शंकर और उनकी टीम ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सांगानेर के सभी अग्रवाल परिवार देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे और भक्ति रस में डूबे रहे।
समिति अध्यक्ष मुकुट बिहारी गोयल ने बताया कि भजन संध्या के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी का आनंद लिया। इस अवसर पर महासचिव योगेन्द्र गुप्ता ने समिति की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
महोत्सव में समिति के पदाधिकारी राजू मंगौड़ीवाला, बाल गोपाल गुप्ता, ओमप्रकाश मियाबजाज, आर. के. रूंगटा, सुरेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राधा गोविंद अग्रवाल, सुभाष सिंघल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया और उपस्थित जनों ने अग्रसेन महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।