सांगानेर में अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश: 73 सिलेंडर, पिकअप और दो अन्य वाहन जब्त

जयपुर, 28 जुलाई/ गौरव कोचर/मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार एवं खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशों के तहत अवैध गैस भंडारण, कालाबाजारी और रिफिलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रवर्तन’ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी (जयपुर प्रथम) प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व वाले सतर्कता दल ने सांगानेर थाना क्षेत्र के मनोरियावाला साहीपुरा में दबिश देकर अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का पर्दाफाश किया।

​कार्रवाई की मुख्य बातें:

  • सिलेंडरों की जब्ती: मौके से अवैध रूप से रिफिल किए जा रहे 73 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
  • वाहन जब्त: रिफिलिंग व सप्लाई के काम में ली जा रही एक पिकअप, एक कार और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।
  • कानूनी कार्रवाई: मौके से एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

​जनसुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

​जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि रिहायशी इलाकों में अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। इस तरह की अनधिकृत गतिविधियां स्थानीय लोगों के जीवन और संपत्ति के लिए गंभीर जोखिम पैदा करती हैं।

विभाग की अपील:

जिला प्रशासन ने ‘ऑपरेशन प्रवर्तन’ के तहत ऐसी गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। आमजन से भी अपील की गई है कि कहीं भी अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या संदिग्ध भंडारण दिखने पर तुरंत रसद विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...