सांगानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 1 करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां जप्त

गौरव कोचर 

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की सांगानेर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में प्रयुक्त वाहनों को जप्त कर लिया है। मामले के दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

​कमिश्नरेट के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम

​पुलिस आयुक्त (जयपुर महानगर) सचिन मित्तल और पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने जयपुर शहर में अपहरण की वारदातों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश दिए थे।

​इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) आलोक सिंहल के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त (सांगानेर) हरि शंकर शर्मा के सुपरविजन में सांगानेर थानाधिकारी लिखमाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया।

​बिना नंबर की स्कॉर्पियो में आए बदमाश, आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा

​मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवादी प्रवीण कुमार ने १३ मई २०२६ को थाने में हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रवीण ने बताया कि १२ मई की शाम करीब ७ बजे जब वह मालवीय नगर में कोचिंग हब के पास प्रभुदयाल मार्ग पर रुका था, तभी एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो आकर रुकी।

पीड़ित प्रवीण कुमार के मुताबिक: “गाड़ी से ४-५ लड़के उतरे और गाली-गलौज करते हुए मुझे जबरन अंदर घसीट लिया। इसके बाद उन्होंने मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी और लात-घूंसों व बेल्ट से बुरी तरह पीटने लगे। बदमाशों ने पहले १ करोड़ रुपये और फिर ५० लाख रुपये की फिरौती मांगी। वे मेरे फोन के कॉन्टैक्ट्स चेक कर पैसे मंगवाने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।”

 

​पुलिस की गाड़ियां देख दुम दबाकर भागे अपहरणकर्ता

​१३ मई की सुबह करीब ४ बजे जब बदमाश पीड़ित को लेकर एसकेआईटी (SKIT) कॉलेज के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनके पीछे पुलिस की गाड़ियां आ गईं। खुद को घिरता देख बदमाश बुरी तरह घबरा गए और बोले—“भाई! ४-५ पुलिस की गाड़ियां पीछे पड़ गई हैं, गाड़ी गली में छोड़ो और भागो।” इसके बाद बदमाश पीड़ित प्रवीण और गाड़ी को वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गए।

​२ आरोपी गिरफ्तार, २ अब भी फरार

​सांगानेर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर २१३/२०२६, धारा १८९ (२), ११५ (२), १४० (३), ३०८ (२), ११२, ३०७ बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। स्मार्ट पुलिसिंग और तकनीकी विश्लेषण की मदद से पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

  • गिरफ्तार बदमाश: प्रियकांत और जसमीत।
  • फरार आरोपी: दिलखुश मीणा और आशीष उर्फ बंटी (तलाश जारी है)।

​सफलता हासिल करने वाली सांगानेर पुलिस टीम

​इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल रहे:

​लिखमाराम (थानाधिकारी, सांगानेर), कृष्ण कुमार (सउनि), शंकर लाल (कानि नं 9726), कृष्ण मुरारी (कानि नं 10543), दीपक (कानि नं 10287) एवं कृष्णराम (कानि नं 4165) पुलिस थाना सांगानेर जयपुर पूर्व।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...