सांगानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मोबाइल चोरी करने और खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

सांगानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मोबाइल चोरी करने और खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

| गौरव कोचर

​जयपुर, 3 फरवरी 2026 जयपुर पूर्व जिले की सांगानेर थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए मोबाइल चोरी करने वाले और उसे खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया है।

​पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में हुई कार्यवाही

​पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि शहर में बढ़ती मोबाइल स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त जयपुर द्वारा विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरिशंकर शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सांगानेर लिखमाराम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो मुल्जिमों को धर दबोचा।

​आरोपियों की पहचान और खुलाशा

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. ​अभिषेक कुशवाहा: पुत्र नन्हे कुशवाहा, निवासी शाहपुरा (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी गणेश वाटिका, निवारू रोड, जयपुर।
  2. ​ललित राव: पुत्र मोहन चन्द, निवासी सीता विहार, निवारू रोड, जयपुर।

​पूछताछ में हुआ खुलासा:

अनुसंधान के दौरान आरोपी अभिषेक ने कबूल किया कि उसने यह मोबाइल ललित राव से खरीदा था। ललित ने उसे मोबाइल का कोई बिल नहीं दिया था। अभिषेक इस मोबाइल को आगे बेचने की फिराक में था, लेकिन ग्राहक मिलने से पहले ही सांगानेर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

​पुलिस टीम का सराहनीय कार्य

​इस सफलता में थानाधिकारी लिखमाराम के नेतृत्व में गठित टीम की मुख्य भूमिका रही।

टीम के सदस्य: लिखमाराम (पुलिस निरीक्षक), रामप्रकाश (हेड कांस्टेबल 654), शंकर लाल (कांस्टेबल 9726), दीपक (कांस्टेबल 10287) एवं विष्णु कुमार (कांस्टेबल 8330)।

​नोट: पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि मोबाइल चोरी के अन्य नेटवर्क और वारदातों का खुलासा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...