सांगानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचे 3 शातिर वाहन चोर, चोरी की बाइक बरामद

सांगानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचे 3 शातिर वाहन चोर, चोरी की बाइक बरामद

| गौरव कोचर

जयपुर। राजधानी में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सांगानेर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

सूर्य नगर से चोरी हुई थी बाइक

​पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 27 जनवरी 2026 की शाम को सूर्य नगर, तारों की कूट (पेट्रोल पंप के पीछे) स्थित एक मकान के सामने से बाबू लाल बलाई की ‘HF Deluxe’ बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ सांगानेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

स्मार्ट पुलिसिंग से गिरफ्त में आए चोर

​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त हरि शंकर शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी लिखमाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्मार्ट पुलिसिंग का उपयोग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद तीन आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

​पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. तुलसीराम (26): निवासी सुभाष कॉलोनी, गंगापुर सिटी (हाल खानाबदोश, मानसरोवर)।
  2. कालू उर्फ रईस (27): निवासी माल की ढाणी, जयपुर (हाल खानाबदोश, सांगानेर)।
  3. सन्नी खान उर्फ मोहिन (28): निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश (हाल प्रताप नगर, जयपुर)।

पुलिस टीम जिसने वारदात का किया खुलासा

गठित टीम:

लिखमाराम थानाधिकारी, कृष्ण कुमार सउनि, शंकर लाल कानि 9726, दीपक कानि 10287, विष्णु कुमार कानि 8330 (पुलिस थाना सांगानेर जयपुर पूर्व)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...