सांगानेर के प्रताप नगर में कल उमड़ेगा जनसैलाब: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्ण, 18 जनवरी को निकलेगी कलश यात्रा

सांगानेर के प्रताप नगर में कल उमड़ेगा जनसैलाब: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्ण, 18 जनवरी को निकलेगी कलश यात्रा

​जयपुर | 16 जनवरी 2026

| योगेश शर्मा

​राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे एक लाख से अधिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सांगानेर महानगर भी भक्तिमय होने जा रहा है। महानगर की 48 बस्तियों में आयोजित होने वाले सम्मेलनों के तहत प्रताप नगर में भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​प्रभात फेरी और रामधुन से गूंजी गलियां

​कार्यक्रम के संयोजक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज को निमंत्रण देने के पश्चात सेक्टर 50 एवं 51 में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष और रामधुन के साथ समूचे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया और लोगों को सम्मेलन में आने हेतु जागरूक किया।

​तैयारियों के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां

​सम्मेलन की रूपरेखा तय करने के लिए गोविंद नगर संघ चालक इंद्रमल दानोदिया, विभाग सह कार्यवाह उत्तम, प्रताप नगर डेवलपमेंट समिति के अध्यक्ष बलबीर तथा महिला मंडल अध्यक्ष जयश्री के संरक्षण में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

  • ​बैठक में इंदर गुप्ता (संघ व्यवस्था प्रमुख), केश कुमार, सुमित शर्मा, घनश्याम ट्रेलर और रविंद्र जैन सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • ​सभी टोलियां घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित कर रही हैं।

​18 जनवरी: कलश यात्रा और सम्मान समारोह

​आयोजन समिति के अनुसार, मुख्य कार्यक्रम 18 जनवरी को एलबीएस स्कूल, प्रताप नगर में आयोजित होगा:

  • ​कलश यात्रा: सुबह 11:00 बजे भव्य और दिव्य कलश यात्रा के साथ सम्मेलन का शुभारंभ होगा।
  • ​सम्मान समारोह: इस अवसर पर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं और वीर महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
  • ​सामाजिक संदेश: सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना जागृत करना है।

​संयोजक रविन्द्र शर्मा ने समस्त समाजबंधुओं से इस विराट सम्मेलन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है ताकि हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश प्रसारित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...