सांगलिया गौशाला में 1577वीं गौग्रास महा प्रसादी महोत्सव का भव्य आयोजन

सांगलिया गौशाला में 1577वीं गौग्रास महा प्रसादी महोत्सव का भव्य आयोजन

लोकेंद्र सिंह शेखावत 

21 सितम्बर 2025, सांगलिया। सांगलिया धूणी पीठाधीश्वर गुरुदेव ओमदास महाराज के सान्निध्य में श्री बाबा लकड़दास गौशाला, सांगलिया में 1577वीं गौग्रास महा प्रसादी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। यह आयोजन श्री वीर तेजा विकास सेवा समिति द्वारा तेजा गौरव 2025 के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में सम्पन्न हुआ।

समारोह में सांगलिया पीठाधीश्वर गुरुदेव ओमदास महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि शेखावाटी में सनातन धर्म का सूर्योदय हो चुका है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और धर्म को मजबूत बनाने के लिए गौ सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। गौ सेवा से समाज में सद्भावना, आत्मबल और धार्मिक चेतना का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान दीपेंद्र सिंह सांगलिया ने जानकारी दी कि श्री वीर तेजा विकास समिति सांगलिया द्वारा ₹51,000 की राशि गौशाला मोडिफिकेशन के लिए गौ ग्रास सेवा समिति को प्रदान की गई है। साथ ही समिति ने संकल्प लिया कि आगामी 12 महीनों तक प्रत्येक अमावस्या को गौग्रास महा प्रसादी महोत्सव का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर सनातन धर्म प्रेमी माताओं और बहनों ने मंगल गीत गाकर गौमाता की पूजा-अर्चना की। गौसेवा के प्रति श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...