सांगरिया में सीवरेज का निरीक्षण, मंत्री पटेल बोले—हर समस्या का हो रहा समाधान।
नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स
जोधपुर, 18 सितम्बर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत सांगरिया में सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समाधान कर रही है। सांगरिया में गंदे पानी की त्वरित निकासी से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।मंत्री ने बताया कि नगर निगम द्वारा अस्थायी और त्वरित समाधान के लिए हेलीपेड सर्किल से कुड़ी नाले तक संसाधन लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। साथ ही भविष्य को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की जा रही है।बीमारियों से बचाव के निर्देशनिरीक्षण के दौरान उन्होंने गंदे पानी से मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी से क्षेत्र में तुरंत फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए।छोटे व्यापारियों को मिल रही सुविधामंत्री ने हेलीपेड सर्किल विवेक विहार स्थित सरस मिनी बूथ पर जनसुनवाई की और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चाय का आनंद लेते हुए यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर लोगों को कैशलेस लेनदेन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के जरिए छोटे व्यापारियों और बेरोजगार युवाओं को सब्सिडी व कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है। इससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है।ग्रामवासियों का आभारसरपंच सांगरिया तेजाराम चौधरी ने बताया कि 14 सितम्बर को जोगाराम पटेल ने जिला कलक्टर और नगर निगम आयुक्त को मौके पर बुलाकर ग्रामवासियों को आश्वासन दिया था कि गंदे पानी की निकासी तत्काल शुरू करवाई जाएगी। उसी दिन वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर पानी की निकासी शुरू कर दी गई। इस कार्य के लिए आज ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

