जयपुर/ नरेश गुनानी/राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा आयोजित सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 (सांख्यिकी विभाग) 30 अगस्त, 2026 को जयपुर जिले के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
परीक्षा के सुचारू, शांतिपूर्ण और सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है।
नियंत्रण कक्ष की समय-सारणी एवं संपर्क विवरण:
- 29 अगस्त, 2026: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
- 30 अगस्त, 2026: प्रातः 9:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक
- हेल्पलाइन नंबर: 0141-2206699
परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं, पर्यवेक्षण और समन्वय के लिए नियंत्रण कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की राउंड-द-क्लॉक तैनाती की गई है। परीक्षार्थी अथवा केंद्र अधीक्षक परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।