सही मायने में गुड गवर्नेंस चाहते हैं प्रवासी राजस्थानी

सही मायने में गुड गवर्नेंस चाहते हैं प्रवासी राजस्थानी

जयपुर।

रिपोर्ट लोकेंद्र सिंह शेखावत 

राजस्थान सरकार आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजस्थान फाउंडेशन की ओर से देश के विभिन्न राज्यों, महानगरों और दुनिया के कई देशों में प्रवासी राजस्थानी प्रकोष्ठों के संयोजक तथा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे प्रवासी राजस्थानियों और राज्य सरकार के बीच भरोसा और सहयोग और मजबूत होगा।

टीम आरतिया ने देश–विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानी परिवारों, उद्यमियों और व्यवसायियों से संवाद कर उनके व्यवहारिक इनपुट प्राप्त किए। इन्हीं सुझावों पर एक मंथन बैठक आयोजित की गई, जिसमें विष्णु भूत, कमल कंदोई, आशीष सर्राफ, प्रेम बियाणी, कैलाश शर्मा, अजय गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, मनोज मुरारका, सज्जन सिंह, तरुण सारडा, सुनील बंसल, ओ.पी. राजपुरोहित, आयुष जैन, राजीव सिंहल और दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।

प्रवासी राजस्थानियों की मुख्य अपेक्षा: सही मायने में गुड गवर्नेंस

आरतिया ने बताया कि प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को लेकर उत्साहित हैं और उनकी सबसे बड़ी अपेक्षा “सतत और वाजिब सरकारी सहयोग” है। उनका मुख्य ध्यान राजस्थान में औद्योगिक तथा व्यापारी निवेश बढ़ाने पर है। इसके साथ ही कई भामाशाह अपने मूल क्षेत्रों में सामाजिक अवसंरचना को मजबूत करने के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने को इच्छुक हैं।

टीम आरतिया ने मांग की कि—

  • राज्य सरकार इन क्षेत्रों के लिए स्पष्ट एवं सकारात्मक रोडमैप तैयार करे।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के अनुरूप प्रवासी राजस्थानी विभाग की स्थापना शीघ्र की जाए।
  • राजस्थान फाउंडेशन को इसी नए विभाग के अधीन लाते हुए इसे राज्य के सभी जिलों में सशक्त रूप से स्थापित किया जाए।

निवेश के लिए जमीन, संसाधन और त्वरित अनुमति की मांग

आरतिया ने सुझाव दिया कि अधिकतर प्रवासी राजस्थानियों की रुचि अपने पैतृक गांव या क्षेत्र में उद्योग लगाने की है। इसके लिए:

  • उन्हें राजकीय भूमि डीएलसी दर पर आवंटित की जाए।
  • भूमि तक बिजली, पानी, सड़क और दूरसंचार सुविधाएँ तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।
  • निवेश परियोजनाओं से जुड़े सभी क्लियरेंस राजस्थान फाउंडेशन के माध्यम से अधिकतम एक माह में सुनिश्चित किए जाएं।
    आरतिया ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम में अभी भी निवेशकों को फाइलों के पीछे भागना पड़ता है, इसलिए प्रवासी निवेशकों को इस प्रक्रिया से राहत दी जानी चाहिए।

संपत्तियों पर कब्जों की समस्या: सख्त जवाबदेही की आवश्यकता

टीम आरतिया ने यह भी बताया कि प्रवासी राजस्थानियों की बड़ी संख्या की पैतृक संपत्तियों पर अनधिकृत कब्जे हो चुके हैं। ऐसे मामलों में—

  • संबंधित उपखंड अधिकारी (एसडीएम) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को जिम्मेदार बनाया जाए।
  • जिला स्तरीय राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर इन मामलों की निगरानी कर समाधान सुनिश्चित करे।

विवाद निपटान के लिए काउंसिलिंग तंत्र

प्रवासी राजस्थानी व्यवसायियों के बीच कई बार व्यापारिक विवाद उत्पन्न हो जाते हैं। ऐसे मामलों के त्वरित निपटारे के लिए आरतिया ने सुझाव दिया कि—

  • डिस्प्यूट रिड्रेसल काउंसिलिंग सिस्टम बनाया जाए,
  • जिसे परिवार मामलों की काउंसिलिंग की तर्ज पर संचालित किया जाए।

आरतिया ने कहा कि यह कदम व्यवहारिक रूप से अत्यंत उपयोगी होगा और प्रवासी राजस्थानियों के विश्वास को मजबूत करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...