सर्व अनुसूचित जाति समाज छत्तीसगढ़ की अति आवश्यक बैठक 4 जनवरी को

आरक्षण, रोजगार, सामाजिक समरसता व संगठन विस्तार पर होगा मंथन
रायपुर, 31 दिसम्बर 2025।

रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़ 
सर्व अनुसूचित जाति समाज छत्तीसगढ़ द्वारा समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन 4 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से राजधानी रायपुर स्थित गुरू घासीदास प्लाजा, आमापारा, जी.ई. रोड में किया जा रहा है। बैठक में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम सदस्य शामिल होंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुसूचित जाति समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर गंभीर मंथन कर ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बैठक के प्रमुख एजेंडे—
छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति की जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण प्रतिशत का नये सिरे से निर्धारण करने हेतु आवश्यक पहल पर विचार।
जाति प्रमाण पत्र निर्माण में आ रही समस्याओं एवं प्रशासनिक जटिलताओं पर चर्चा।
राजधानी में सर्व अनुसूचित जाति समाज के वृहत सम्मेलन के आयोजन पर विचार।
संगठन विस्तार, सक्रियता बढ़ाने तथा नियमावली में आवश्यक संशोधन पर चर्चा।
अनुसूचित जातियों के सभी फिरकों में आपसी रोटी-बेटी संबंध एवं खानपान को लेकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विचार।
14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को “अनुसूचित जाति गौरव दिवस” के रूप में मनाने का प्रस्ताव।
शिक्षित बेरोजगार अनुसूचित जाति युवक-युवतियों के लिए विशेष भर्ती अभियान, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग पर विचार।
अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा।
सर्व अनुसूचित जाति समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी जिलों के समाजजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं तथा समाज के हित में लिए जाने वाले निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
यह बैठक सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संगठित संघर्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...