सरदार@150: यूनिटी मार्च से दिया देश की एकता और अखंडता का संदेश

किसान भवन से कृषि विश्वविद्यालय तक पैदल चले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

____________________
नरेश गुनानी टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 17 नवम्बर।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को भव्य सरदार@150 यूनिटी मार्च निकाला गया। माई युवा भारत द्वारा आयोजित इस मार्च का नेतृत्व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। किसान भवन से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय तक पूरे मार्ग में पदयात्रा कर उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश दिया।

यूनिटी मार्च में पुलिस जवान, सरकारी कार्मिक, जनप्रतिनिधि, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट, माई युवा भारत के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। पूरे रास्ते में “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्” और “सरदार पटेल अमर रहें” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान रहा। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और यूनिटी मार्च की टी-शर्ट पहनकर एकरूपता का संदेश दे रहे थे।

कृषि विश्वविद्यालय पहुंचने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों को भारत संघ में विलय करने का ऐतिहासिक और निर्णायक कार्य किया था। राष्ट्र आज उनके अद्वितीय योगदान को नमन कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर 31 अक्टूबर से देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यूनिटी मार्च भी उसी श्रृंखला का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देशप्रेम और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष संयोग से सरदार पटेल की 150वीं जयंती के साथ भगवान बिरसा मुंडा के जन्म की 150वीं जयंती और राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम भी देशभर में मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...