सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक — वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक — वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर घरघोड़ा से तमनार तक भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन, गायत्री मंदिर घरघोड़ा से तमनार तक उमड़ा जनसैलाब, ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के संदेश के साथ गूंजा रायगढ़ जिला, एक किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज बना आकर्षण का केंद्र

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

___________

गणपत चौहान छत्तीसगढ़ •

रायगढ़, 12 नवम्बर 2025। राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में एक ऐतिहासिक “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में यह विशाल 12 किलोमीटर लंबी पदयात्रा घरघोड़ा से तमनार तक निकाली गई, जिसमें हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

पदयात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक किलोमीटर लंबा तिरंगा ध्वज लेकर किया गया मार्च आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ घरघोड़ा स्थित गायत्री मंदिर परिसर से हुआ। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार पटेल और महात्मा गांधी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर रैली को हरी झंडी दिखाई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और सरदार पटेल के प्रेरक प्रसंगों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। रैली जयस्तंभ चौक, कारगिल चौक, झांका दरहा, देवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल, जरेकेला, बरभाठा और राम मंदिर चौक से होती हुई तमनार के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान तक पहुंची, जहाँ ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

आमसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि “यह वर्ष हमारे लिए गर्व का वर्ष है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की कल्पना से यह राज्य अस्तित्व में आया और आज हम लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने 565 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी।” उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है, और नागरिकों से स्वदेशी अपनाने व “मेड इन इंडिया” वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया।

सांसदों ने सरदार पटेल को किया नमन
लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि के कारण ही आज भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ की गौरवशाली विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि रायगढ़ रियासत भारत संघ में सबसे पहले शामिल हुई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया। अरुणधर दीवान ने कहा कि यूनिटी मार्च विविधता में एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक है।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल, उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार “माय भारत” पहल के अंतर्गत यह यूनिटी मार्च आयोजित किया गया। यात्रा के दौरान ग्राम झरियापाली, देवगढ़ और जरेकेला में नागरिकों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। देवगढ़ और तमनार में आमसभाओं में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए एकता का संदेश दिया गया। स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और देशभक्ति गीतों के माध्यम से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

जनसुविधा के लिए स्वास्थ्य, आयुष और पुलिस विभागों ने उत्कृष्ट व्यवस्था की। पेयजल, भोजन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एनएसएस, एनसीसी, माय भारत वालंटियर्स और सामाजिक संगठनों के हजारों सदस्य इस पदयात्रा में शामिल हुए।

विकास को नई रफ्तार देने की घोषणाएँ
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने देवगढ़ और तमनार की आमसभाओं में क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने वाली कई घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि अमलीडीह से डोकरमुड़ा और जिवरापानी से कुरुंजखोल तक सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा होगा। घरघोड़ा अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, बर्न यूनिट और नई एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। तमनार में पालीघाट से जोबरो तक, बरकसपाली से रेंगालपाली और कांटाझरिया से देवगांव तक पक्की सड़कें बनाई जाएँगी।

हाईस्कूल ग्राउंड को आदर्श स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडवांस लाइफ सिस्टम एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने देवगढ़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...