सरदारशहर हत्याकांड का खुलासा: देवर ने ही की भाभी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सरदारशहर हत्याकांड का खुलासा: देवर ने ही की भाभी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चुरू, 11 सितम्बर। गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स।
चुरू जिले के थाना सरदारशहर पुलिस ने महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के देवर हितेश पारीक (21) को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटना का विवरण
7 सितम्बर की अलसुबह सरदारशहर पुलिस को सूचना मिली कि गौशाला बास इलाके में एक महिला की हत्या हो गई है। मृतका की पहचान पूनम पाण्डिया (पत्नी कपिल पाण्डिया) के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में उस समय केवल मृतका और उसके दोनों देवर मौजूद थे, जबकि सास-ससुर मंदिर गए हुए थे।

पहले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लूट की कोशिश की और पूनम की हत्या कर दी। लेकिन परिजनों के बयानों और तकनीकी जांच में सच्चाई सामने आई। मृतका के चाचा रामनिवास ने पुलिस को बताया कि पूनम की शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी और तब से उसे पति व देवरों द्वारा दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी।

हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का देवर हितेश पूनम के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। पूनम ने इसका विरोध किया, जिस पर उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बाद में वारदात को लूट जैसा दिखाने का प्रयास भी किया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल और वृताधिकारी सत्यनारायण गोदारा की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सबूतों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली टीम में सीओ सत्यनारायण गोदारा, थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा, संजय बसेरा, मंगल सिंह और कांस्टेबल नंदलाल शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...