समाजसेवी स्व.श्री ओमवती नरवत की छठवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर
By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 10,2025
जयपुर। विद्याधर नगर में रविवार को समाजसेवी स्व.श्री ओमवती नरवत की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बढ़ पिपली बालाजी धाम के महंत श्री परमेंद्र नाथ जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर एवं आशीर्वचन देकर किया। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए आयोजकों व उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए समाजसेवा की प्रेरणा दी।
शिविर में लगभग 150 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और निःशुल्क चिकित्सा जांचों का लाभ उठाया। वहीं, 200 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस सेवा कार्य में जय जवान समिति, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट, महाराजा सूरजमल फाउंडेशन, रोटरी क्लब रॉयल, और खंडेलवाल हार्ट इंस्टीट्यूट का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. मनोज लंबा, डॉ. संजीव पूनिया, डॉ. मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. रूपक सिंह, डॉ. अनुपम कनोडिया, डॉ. निखिल बंसल, डॉ. राम मटोरिया, डॉ. मनीष जैन, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश काजला, डॉ. एस.पी. यादव सहित कई विशेषज्ञ शामिल रहे।
मौके पर चौधरी ओंकार सिंह नरवत, विनोद यादव, राजेश नुनीय, संदीप बसेरा, ओम प्रकाश गोरा, रिशांत सिंह नरवत, विकास शर्मा, अजेंद्र यादव, रोहित शर्मा, राजेश चौधरी, गोविंद मोहन अग्रवाल, जगत सिंह परमार, भवानी यादव हिमालय, फूल चंद सोलेट, सुशील चौधरी, नवीन चौधरी, नंद बिहारी (सरपंच बूंदी), दिलीप गुज़र (दौसा), राजेश कुड़ी (रोटरी क्लब जयपुर) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन समाजसेवा के प्रति समर्पण और स्व. ओमवती नरवत के जीवन से प्रेरणा लेने के संदेश के साथ किया गया। यह आयोजन न केवल चिकित्सा व रक्तदान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का भी उदाहरण बना।