समाजसेवी रणजीत पंचौली के जन्मदिन पर उमड़ा उत्साह: रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त संग्रहित
| योगेश शर्मा
जयपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गुर्जर की थड़ी स्थित जेडीए पार्क में सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। समाजसेवी रणजीत पंचौली के 36वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राधा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए मानवता के हित में 153 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान ही जीवनदान: मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. रामदेव सिंह खेरवा और विशिष्ट अतिथि दिलीप सिंह चौधरी रहे। दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रामदेव सिंह खेरवा ने कहा, “जीवन का सबसे बड़ा और पुनीत दान रक्तदान है। एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त कई जिंदगियों को नया जीवन प्रदान कर सकता है। युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ना चाहिए।”
जन्मदिन पर सेवा का संकल्प
समाजसेवी रणजीत पंचौली ने अपने जन्मदिवस को सेवा कार्यों के नाम करते हुए बताया कि युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। ट्रस्ट की ओर से सभी रक्तदाताओं को उनकी इस निस्वार्थ सेवा के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सेवा कार्य में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान:
- के.के. शर्मा
- मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल
- तितरिया सरपंच राकेश शर्मा
- पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव
- लोकेश बागड़ा, संजय शर्मा, अभिषेक शर्मा
- राहुल शर्मा, सोहनलाल सैन, अतुल शर्मा, रामवतार शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता और समाज सेवी उपस्थित रहे।
