समयबद्ध रोजगार सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव ने की वर्ष 2026 भर्ती परीक्षा कैलेंडर और नियुक्तियों की समीक्षा

जयपुर/ प्रीति बालानी/मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाते हुए पात्र अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति देने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव गुरुवार को शासन सचिवालय में वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर और आगामी रोजगार उत्सव में संभावित नियुक्तियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

​समय-सीमा में पूरी हों भर्ती प्रक्रियाएं

​बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के हर चरण को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करते हुए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification), परिणाम घोषणा और नियुक्ति आदेश जारी करने में तेजी लाई जाए, ताकि अभ्यर्थियों को बेवजह इंतजार न करना पड़े।

​उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। साथ ही, आगामी रोजगार उत्सव में अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए।

​प्रमुख भर्तियों की प्रगति की समीक्षा

​बैठक के दौरान राज्य भर में चल रही कई बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं के परीक्षा कार्यक्रम, परिणाम, दस्तावेज सत्यापन और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

भर्ती पद

पदों की संख्या

सफाई कर्मचारी

24,752

कनिष्ठ सहायक एवं क्लर्क ग्रेड-II

10,644

पुलिस कांस्टेबल

6,000

शिक्षण सहयोगी

3,500

ग्राम विकास अधिकारी (VDO)

3,430

कृषि पर्यवेक्षक

3,100

जूनियर टेक्निकल सुपरवाइजर (PHED)

3,000

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल

2,000

आयुष विभाग भर्ती

1,548

पशु चिकित्सा अधिकारी

1,100

सहायक अभियंता (AEn)

1,059

जूनियर अभियंता (JEn)

774

अंतिम चरण की भर्तियों को जल्द पूरा करने के निर्देश

​मुख्य सचिव ने अंतिम चरण में पहुंची भर्ती प्रक्रियाओं की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • ​चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती
  • ​तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (सामान्य एवं संस्कृत शिक्षा विभाग)
  • ​पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती
  • ​जेल प्रहरी भर्ती
  • ​NHM एवं बस परिचालक भर्ती

​उन्होंने हिदायत दी कि अंतिम चरण की भर्तियों में किसी प्रकार की देरी न हो, ताकि रोजगार उत्सव के दौरान अधिकतम युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा सकें।

बैठक में उपस्थिति:

इस समीक्षा बैठक में प्रशासनिक सुधार, गृह, शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक एवं संस्कृत), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, चिकित्सा, परिवहन, स्वायत्त शासन, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, आयुष और उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ RPSC एवं RSSB के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...