सचिवालय परिसर में धन्वंतरि आरोग्य सप्ताह एवं धन्वंतरि जयंती का आयोजन

सचिवालय परिसर में धन्वंतरि आरोग्य सप्ताह एवं धन्वंतरि जयंती का आयोजन

निरोगी जीवन, संतुलित आहार और सकारात्मक दिनचर्या पर हुई चर्चा

नरेश गुनानी • वरिष्ठ संपादक 
17 अक्टूबर 2025, जयपुर। सचिवालय परिसर स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में शुक्रवार को प्रतिवर्ष की भांति धन्वंतरि आरोग्य सप्ताह एवं भगवान धन्वंतरि जयंती का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया।

Photo credit Telegraph Times

 

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी वैद्य राजेश शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद मानव जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को निरोग बनाए रखने और रोगी को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।

चिकित्सक डॉ. गिरधर गोपाल शर्मा ने आयुर्वेदिक जीवनशैली में सुधार, आहार-विहार तथा ऋतुचर्या के पालन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासनिक सुधार विभाग के उप शासन सचिव मेघराज पवार उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और सभी को आयुर्वेदिक सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

होम्योपैथिक निदेशक डॉ. मनीषा सक्सेना की उपस्थिति में सम्पन्न इस समारोह में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा सेवाओं से जुड़े अधिकारी, चिकित्सक, कंपाउंडर, नर्सिंगकर्मी एवं सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत धन्वंतरि आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार संबंधी परामर्श पत्र तथा शरद एवं वर्षा ऋतु में सावधानी हेतु जानकारी-पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर सचिवालय चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार शर्मा (आयुर्वेद), डॉ. विष्णु शर्मा (होम्योपैथी) और डॉ. सविता जायसवाल (यूनानी) ने भी भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related