सचिवालय और गांधी सर्किल पर बापू व शास्त्री जी को नमन: मुख्यमंत्री शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर सुनी रामधुन

जयपुर/ सुनील शर्मा/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय एवं जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

​सुबह शासन सचिवालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सचिवालय परिसर में विशेष रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे प्रिय भजनों का श्रवण किया।

​राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गांधी सर्किल पर अर्पित की पुष्पांजलि

​सचिवालय के उपरांत राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पहुंचकर महात्मा गांधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई मधुर रामधुन का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रवण किया।

​इस राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: नागौर जिले ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, नई दिल्ली में हुआ सम्मान

नागौर/ नरेश गुनानी/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर...