सचिन मित्तल ने संभाला जयपुर पुलिस आयुक्त का पदभार

सचिन मित्तल ने संभाला जयपुर पुलिस आयुक्त का पदभार

25 अक्टूबर 2025, जयपुर

गौरव कोचर •

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को नेतृत्व परिवर्तन हुआ। भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1996 बैच के अधिकारी सचिन मित्तल ने जयपुर पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

Photo credit Telegraph Times

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जयपुर शहर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, जनता की समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर सुनिश्चित करना तथा आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता (100 या 112) प्रदान करना रहेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर और भी प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

मित्तल ने कहा कि पुलिस बल को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए असहाय एवं पीड़ितों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और अपराध नियंत्रण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

गौरतलब है कि सचिन मित्तल इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक), राजस्थान जयपुर के पद पर कार्यरत थे। वे अपने करियर में पुलिस आयुक्त जोधपुर, महानिरीक्षक जोधपुर रेंज, महानिरीक्षक एसीबी, आर्म्ड बटालियन, जेल, तथा अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही, वे जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (द्वितीय) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

इसी क्रम में स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन्स) के पद पर राहुल प्रकाश ने भी शनिवार को पदभार ग्रहण किया। वे महानिरीक्षक, जयपुर रेंज के पद से स्थानांतरित होकर आए हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल, द्वितीय राजीव पचार, यातायात एवं प्रशासन अधिकारी योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन, पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा, उत्तर करण शर्मा, दक्षिण राजर्षि, यातायात सुमित मेहरड़ा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कांवत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती शिल्पा चौधरी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...