सगा अधिकारी कर्मचारी जनकल्याण संघ – आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उम्मीद की किरण
2019 से अब तक 37 प्रतिभावान छात्रों को 5.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स छत्तीसगढ़
By : गणपत चौहान
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 06,2025
(कोरबा/छत्तीसगढ़)।
छत्तीसगढ़ के गंडा समाज का पंजीकृत संगठन सगा अधिकारी कर्मचारी जनकल्याण संघ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च व व्यवसायिक शिक्षा प्राप्ति में आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। संघ का उद्देश्य है कि योग्य छात्रों की शिक्षा पैसे की कमी के कारण बाधित न हो।
संघ वर्ष 2019 से निरंतर इस दिशा में कार्यरत है और अब तक 37 जरूरतमंद छात्रों को कुल 5 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुका है। इसके अलावा संघ के सदस्य व्यक्तिगत स्तर पर गैर-व्यावसायिक शिक्षा एवं चिकित्सकीय जरूरतों के लिए भी आर्थिक सहयोग करते रहे हैं।
287 सदस्य जुड़े, सभी घटकों का प्रतिनिधित्व
अब तक पूरे छत्तीसगढ़ से 287 सदस्य संघ से जुड़ चुके हैं। इसमें गंधर्व, देवदास, चौहान, अंदकुरी सहित गंडा समाज के सभी घटकों के सदस्य सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। संघ के सदस्य एकजुट होकर समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यरत हैं।
सदस्यता प्रक्रिया और योगदान
संघ ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग से इस पवित्र उद्देश्य में शामिल होने की अपील की है। सदस्य बनने के लिए 500 रुपये प्रवेश शुल्क और 100 रुपये प्रतिमाह का सहयोग राशि सीधे संघ के खाते में जमा की जा सकती है। यह राशि सीधे जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में उपयोग की जाती है।
आगामी बैठक कोरबा में
संघ की आगामी बैठक कोरबा में प्रस्तावित है, जिसमें अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
संपर्क सूत्र
- रवि बघेल (संरक्षक) – 9009356025
- अशोक नायक (अध्यक्ष) – 9407984262
- सुनील चौहान (कोषाध्यक्ष) – 9981368646
- महेंद्र कुलदीप (सचिव) – 8959611007
संघ का मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज के हर वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकती है, और इसी दिशा में यह संगठन अपने कदम आगे बढ़ा रहा है।