“संस्कार से स्वाभिमान तक” भारत गौरव अवार्ड 2025 : समाजसेवा और राष्ट्रहित में योगदान करने वाले विभूतियों का सम्मान

“संस्कार से स्वाभिमान तक” भारत गौरव अवार्ड 2025 : समाजसेवा और राष्ट्रहित में योगदान करने वाले विभूतियों का सम्मान

17 सितम्बर 2025, लोकेंद्र सिंह शेखावत,टेलीग्राफ टाइम्स।

जयपुर। एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा “संस्कार से स्वाभिमान तक” थीम पर भारत गौरव अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जयपुर में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में देशभर से आए समाजसेवियों, नवाचारकर्ताओं, कलाकारों और शिक्षाविदों को राष्ट्रहित व सामाजिक सेवा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Photo credit Telegraph Times

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर, जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा वंचित बच्चों एवं विशेष योग्यजनों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के मुख्य सम्मानित व्यक्तित्व, विधायक राम सहाय वर्मा (निवाई) ने कहा – “गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। वंचित वर्ग की मदद करना मेरे जीवन का परम उद्देश्य है।”

समारोह में राज खान, अध्यक्ष केटीसी समूह; राज कुमार कंदोई, चेयरमैन आईटी; अति विशिष्ट अतिथियों में भीम सिंह कासनिया (प्रदेश सहसंयोजक, प्रवासी संघ), जीतेन्द्र शर्मा (निदेशक, समाचार प्लस 24 गुना 7), ईशा कोहली (मिस इंडिया इंटरनेशनल 2024), डॉ. शांतनु चौधरी, हरीश मेहता, जानवी सिंह, नीरव प्रजापति, अमर आनंद सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक ओ.पी. राजपुरोहित ने बताया कि एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट, दिशा फाउंडेशन, लक्ष्य फाउंडेशन और नवचेतन के विशेष योग्यजन एवं वंचित बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

  • भारतीय सेना को श्रद्धांजलि,
  • एसिड अटैक पीड़ितों के समर्थन, तथा
  • अंगदान जागरूकता कार्यक्रम
    ने उपस्थित जनसमूह को भावनात्मक रूप से अभिभूत कर दिया।

इस अवसर पर कई विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं –

  • इनोवेशन एजुकेशन अवार्ड 2025नमन कंदोई (निदेशक, मयूर स्कूल, जयपुर)
  • यंग अचीवर अवार्ड 2025निष्ठा कंदोई (संस्थापक, आर्किटेक्चर फर्म एनवाईकेएस) व राजेश वर्मा (पैरा एथलीट एवं मॉडल)
  • भारत गौरव अवार्ड 2025डॉ. अन्नपूर्णा शतपथी (विशाखापत्तनम्), शिशुपाल राय, अनिल कुमार, आंचल पुरी (सीईओ ताज़ाटॉक्स), डॉ. सैयद मोहम्मद रफीक, डॉ. कोला जया प्रसाद, मम्मुला तिरूपति राव, माइकल कैस्टेलिनो, प्रभा भार्गव, आरती मेहता, डॉ. गौतम ‘गण’, पुष्कर देव, अमिता शर्मा, डेन्ज़िल नाज़रेथ, हिमबिंदु गरु, शंकर राव, डी. रवि कुमार एम, बी. एन. राव, मीना राजपूत, अमित रॉय, हरिशंकर बालोठिया, सोनम जैन, माला खेतान, सुनीता शर्मा, डॉ. वनगुरु वेंकटेश्वर, सुनीता खोखा, आशीष कुमार सभरवाल सहित अनेक अन्य।

कार्यक्रम के संचालन में आरती मेहता, उर्वशी शर्मा, मॉडल धामी सिंह, कोरियोग्राफर व मॉडल वान्या सिंह, सचिव कंचन सिंह, ऋतु सिंह आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजित सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर आदित्य सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...